'मछुआरों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें प्रधानमंत्री'

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की हत्या किए जाने से उनकी सुरक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "भारत के बारे में कहा जाता है कि उसकी सेना एशिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। इसके बावजूद श्रीलंका जैसा छोटा देश भारतीय मछुआरों की हत्या करने का साहस दिखा रहा है।"

नागापट्टिनम जिले के वेदराण्यम के समीप पुष्पावनम गांव में पत्रकारों से जयललिता ने कहा, "प्रधानमंत्री यदि नहीं जानते कि भारतीय मछुआरों की सुरक्षा कैसे की जानी चाहिए तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।"

एआईएडीएमके नेता श्रीलंका नौसेना की गोलीबारी में मारे गए मछुआरे और अपनी पार्टी के कार्यकर्ता एन. जयकुमार की विधवा पत्नी को शोक संवेदना व्यक्त करने गई थीं।

जयललिता ने एन. जयकुमार की पत्नी को सहायतार्थ एक लाख रुपये की नकदी दी और उसकी दोनों बच्चियों की शिक्षा की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+