साहस की मिसाल : 35 जवान एक मोटरसाइकिल पर !
राजपथ पर सेना के 100 से अधिक जवानों ने अपनी मोटरसाइकिलों पर ऐसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाए कि दर्शक सांस रोककर देखते रहे और खुद को रोक नहीं पाए, वे उत्साह से चिल्ला उठे।
कई लोगों ने तब अपनी सांसें रोक लीं, जब उन्होंने देखा कि 35 जवान एक ही मोटरसाइकिल पर एक के ऊपर एक चढ़कर मानव पिरामिड की शक्ल में चल रहे हैं और उनमें से एक राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लिए हुए है। दर्शकों ने इन जवानों की बहादुरी को सलाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications