भारत, पाकिस्तान को दरकिनार करने चाहिए मतभेद : कृष्णा
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को अपने कुछ मतभेदों को दरकिनार कर विकास की चुनौती पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा विरोधात्मक पूर्वाग्रह को बदलना चाहिए, ताकि दोनों के बीच लम्बित मुद्दों पर चर्चा हो सके।
आठ दिवसीय यात्रा पर भारत आए पाकिस्तानी पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में कृष्णा ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में खटास पैदा की। जरूरत इस बात की है कि वर्ष 2004 में शुरू हुई वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए।
उल्लेखनीय है कि इस समूह में 13 वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं जो इलामाबाद, लाहौर और कराची के समाचारपत्रों, समाचार चैनलों एवं पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications