'टैगोर अपने कृतियों के साथ प्रयोग नहीं चाहते थे'
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायक द्विजेन मुखर्जी ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार विजेता विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर कभी नहीं चाहते थे कि उनकी कृतियों के भविष्य में कोई प्रयोग हो। मुखर्जी का इस साल पद्म भूषण के लिए चयन हुआ है।
रवींद्र संगीत पर पकड़ रखने वाले मुखर्जी ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जो भी रवींद्र संगीत के साथ प्रयोग करते हैं मैं उनके खिलाफ हूं। खुद रवींद्रनाथ टैगोर कभी नहीं चाहते थे कि उनकी अपनी कृतियों के साथ प्रयोग हो।"
उन्होंने कहा, "रवींद्र संगीत के साथ प्रयोग करने का विकल्प भी नहीं है क्योंकि खुद गुरुदेव ने इसके लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है।"
पद्म भूषण के लिए अपने चयन पर खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा, "मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। मेरे परिवार के सभी सदस्य और मेरे प्रशंसक बेहद खुश हैं। क्योंकि मेरे काम का पहचान मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications