करजई ने किया नई संसद का उद्घाटन
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक काबुल में आयोजित एक समारोह में करजई ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संसद के निचले सदन के 249 सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने नए सांसदों से राष्ट्र के हित के लिए आपसी मतभेदों को दूर करने का अनुरोध किया।
करजई ने कहा, "चुनाव के दौरान प्रतियोगिता और समस्याएं होनी स्वाभाविक है, लेकिन प्रतियोगिता समाप्त होने पर राष्ट्रीय एकता की शुरुआत होती है।"
ज्ञात हो कि करजई ने संसद का सत्र 22 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन कथित रूप से पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सांसदों की चेतावनी के बाद वह सत्र बुधवार से चलाने के लिए तैयार हो गए।
उल्लेखनीय है कि कथित पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सांसदों ने चेतावनी दी थी कि यदि करजई सत्र की शुरुआत नहीं करते हैं तो वे उनके बिना ही सदन की कार्यवाही चलाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications