भड़के ग्रामीण,थाने में लगाई आग

भड़के ग्रामीण,थाने में लगाई आग

सलमान रावी

बीबीसी संवाददाता, रायपुर

उग्र ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी

एक स्कूली छात्र के ट्रक की चपेट में आ जाने से विरोध में उग्र ग्रामीणों की एक भीड़ ने बस्तर ज़िले के फरसगांव में एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी.

साथ ही नगर पंचायत भवन और तहसील कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की.

पुलिस का कहना है कि जब छात्र गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था तभी तेज़ गति से आते हुए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया. यह घटना रायपुर-बस्तर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 30 पर कोंडागांव और फरसगांव के बीच की है.

घटना के कुछ ही देर में गाँव वालों का समूह सड़कों पर उतर आया और उसने फरसगांव थाने पर हमला कर दिया.

स्थानीय पत्रकार और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हज़ारों की संख्या में ग्रामीणों नें पहले थाने पर धावा कर वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की.

बाद में बेकाबू भीड़ ने थाने में आग लगा दी. इसके बाद भीड़ नें एक एक कर फरसगांव स्थित सरकारी कार्यालयों को अपना निशाना बनाया. खबरें हैं कि भीड़ ने तीन ट्रकों के अलावा कुछ निजी वाहनों में भी आग लगा दी.

इसके अलावा भीड़ ने पेड़ काट कर सड़क को भी जाम कर दिया.

ग्रामीणों की वजह से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छह से सात किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. भीड़ को अनियंत्रित होते देख थाने में तैनात पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए.

कुछ जो भीड़ के हत्थे चढ़ गए उनकी जमकर पिटाई हुई. कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं.

जगदलपुर के एसपी पी सुन्दर राज और जिले के दूसरे वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुँच गए हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+