हरिद्वार में मिला गाजियाबाद के व्यापारी और उनकी बेटी का शव
हरिद्वार।
हरिद्वार की हर की पैड़ी के पास गाजियाबाद के एक लापता कारोबारी और उनकी बड़ी बेटी का शव बरामद किया गया है जबकि तीन अन्य बच्चे अब भी लापता हैं। पुलिस ने लापता बच्चों की तलाश तेज कर दी है। id="toptextpromo">हरिद्वार
शहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाजियाबाद में लोनी के गिरि मार्केट के निवासी रामगोपाल (35 वर्ष) अपने चार बच्चों स्वीटी (10 वर्ष), मानसी (7 वर्ष), भोलू (5 वर्ष) और बिदिंया (3 वर्ष) को कार से लेकर तीन जनवरी को हरिद्वार आए थे। रामगोपाल की गाड़ी अगले ही दिन हर की पैड़ी के सामने स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग से मिली थी। तभी से रामगोपाल और उनके बच्चे लापता थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
बताया कि मंगलवार को एक शव हर की पैड़ी के सामने पुल के नीचे फंसा मिला था। उसके कुछ देर बाद एक बच्ची का शव बिरला घाट के पास गंगा में मिला। दोनों शव बुरी तरह गल चुके हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोटो के आधार पर उनकी पहचान रामगोपाल और उनकी बेटी के रूप में की गई है।











Click it and Unblock the Notifications