बहादुर सिपाही की पदोन्नति की घोषणा
विदित हो कि सोमवार रात डोईवाला व रायवाला रेलवे स्टेशन के बीच देहरादून आ रही इंदौर एक्सप्रेस से आजीवन कारावास का सजायाफ्ता कैदी विनोद चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। उसके कूदते ही ट्रेन में मौजूद सिपाही सुरेन्द्र भी चलती ट्रेन से कूद गया और कई घंटों तक उसे पकड़े रखा। इस दौरान सुरेन्द्र बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया गया कि मेरठ अदालत में पेशी के बाद उसे वापस देहरादून लाया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएस मतरेलिया ने बताया कि एडीजी एमए गणपति की ओर से सुरेन्द्र की इस बहादुरी के लिए उसे 20 हजार रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इससे अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications