सुनील जोशी हत्याकांड में पार्षद गिरफ्तार
मालूम हो कि संघ के प्रचारक रहे सुनील जोशी की 29 दिसंबर 2007 को देवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक चार लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटेल से पहले तीन लेाग गिरफ्तार किए गए है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के प्रभारी विनोद कुशवाहा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पटेल की गिरफ्तारी जोशी हत्याकांड से ही संबद्घ रखती है। पटेल 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है।
वहीं सूत्रों ने बताया है कि पटेल की जोशी से करीबी थी ओर उसने जोशी को किराए से मकान दिलाया था। इतना ही नहीं पटेल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले उस्ताद से भी जोशी की करीबी थी। पुलिस अब भी उस्ताद को तलाश रही है। इतना ही नहीं पटेल से पूर्व में भी कई सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications