गणतंत्र दिवस पर यूएई नेताओं ने भेजे बधाई संदेश
अबू धाबी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयान ने 62वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को बधाई दी है।
समाचार एजेंसी वैम के मुताबिक शेख खलीफा ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को बधाई संदेश भेजा।
राष्ट्रपति शेख के अलावा यूएई के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतोम ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश भेजा।
बुधवार को भारत ने देश के 62वें गणतंत्र दिवस परेड का शानदार आयोजन किया। परेड में देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत का अद्भूत नजारा देखने को मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications