अस्वस्थता के चलते समारोहों से दूर रहीं सोनिया (लीड-1)
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी समारोहों से कभी दूर न रहने वाली गांधी को बुखार है, इसलिए वह समारोहों में उपस्थित नहीं हो सकीं।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "वह स्वस्थ नहीं हैं, उन्हें बुखार है।"
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष के पुत्र और पार्टी के महासचिव राहुल गांधी राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड समारोह में जरूर शामिल हुए। इस दौरान आकर्षक झांकियों और जवानों की परेड पर उन्होंने तालियां भी बजाईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications