कालागढ़ रेंज में बाघिन का शव मिला
घटनास्थल पर हाथियों के झुंड के निशान भी बताए जा रहे हैं, जिससे मौत का कारण हाथियों से संघर्ष होना भी बताया जा रहा है।
कार्बेट पार्क के उपनिदेशक सी. के. कवदियाल ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को कालागढ़ रेंज में वनकर्मी गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें रेंज के दक्षिणी बीट कम्पार्टमेंट संख्या एक के धारा ब्लॉक में बाघिन का शव मिला। उसकी नाक से खून निकलकर सूख गया था। लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बाघिन की उम्र करीब तीन वर्ष रही होगी।
कवदियाल ने बताया कि शव मिलने की जगह के आस-पास हाथियों के पांव के निशान मिले हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बाघिन के सीने में बाहर से साही के कांटे भी अटके मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications