पांडिचेरी में क्लोरीन गैस के रिसाव से 300 बीमार
इंदिरा गांधी सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने पांडिचेरी से फोन पर आईएएनएस को बताया, "अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से किसी की हालत गंभीर नहीं है। बुधवार दोपहर तक लगभग 70 लोग भर्ती किए गए। अब लगभग 300 लोग भर्ती हो चुके हैं। इनमें से करीब 250 लोगों को बाद में छुट्टी दे दी जाएगी। हम उनकी हालत की समीक्षा करेंगे।"
संघ शासित प्रदेश के प्रशासन ने फैक्ट्री को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।
पांडिचेरी के जिलाधिकारी राकेश चंद्र ने आईएएनएस से कहा, "सुबह करीब 7.30 बजे फैक्ट्री के कर्मचारी 900 किलोग्राम के सिलेंडरों में क्लोरीन गैस भर रहे थे। एक सिलेंडर में से गैस का रिसाव हुआ। गैस हवा में मिलकर निकटवर्ती गांव तक फैल गई। लोगों ने उल्टी होने और असहज महसूस करने की शिकायत की।"
उनके अनुसार गैस के रिसाव से चेमफैब फैक्ट्री में मौजूद 300 कर्मचारी प्रभावित नहीं हुए, क्योंकि गैस हवा में घुलकर बाहर निकल गई।
कुल 87.29 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली चेम्सफैब अल्कली फैक्ट्री में कास्टिक सोडा, द्रव क्लोरीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम हाइड्रोक्लोराइट, हाइड्रोजन गैस तथा बेरियम सल्फेट का उत्पादन होता है।
पांडीचेरी प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या 30 बताई है, जिनमें से तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
कालापेट थाने के अधिकारियों के अनुसार लगभग 70 लोग स्पताल में भर्ती हैं।
चंद्रा ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा सम्भवत: गुरुवार को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications