तलवार के हमलावर ने भावनात्मक कमजोरी को बताया कारण

शर्मा ने गाजियाबाद की एक अदालत से बाहर संवाददाताओं से कहा, "आप इसे मेरी कमजोरी कह सकते हैं, आप इसे मेरी भावनात्मक कमजोरी कह सकते हैं।"

उसने कहा, "तलवार गलत है, इसलिए उसने उस पर हमला किया।" शर्मा को 8 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शर्मा वाराणसी का रहने वाला है और अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से पढ़ाई कर रहा है।

शर्मा ने मंगलवार को एक धारदार हथियार से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के बाहर सैकड़ों लोगों के सामने तलवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

शर्मा ने इससे पहले हरियाणा के पूर्व पुलिस प्रमुख एस. पी. एस राठौड़ पर भी पिछले साल फरवरी में चण्डीगढ़ की एक अदालत के बाहर हमला कर दिया था।

राठौड़ को एक नाबालिग रुचिका गिरहोत्रा के साथ 1990 में छेड़खानी करने का दोषी पाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+