गोवा में समुद्र तट के अलावा भी हो पर्यटन का विस्तार : राज्यपाल
गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उन्होंने कहा कि गोवा के पर्यटन उद्योग को समुद्र के अलावा दूसरे क्षेत्रों तक भी ले जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गोवा का 90 फीसदी पर्यटन उद्योग समुद्र तट पर आधारित है। गोवा को इस क्षेत्र में अपनी विशिष्टता बरकरार रखते हुए इसका अन्य क्षेत्रों तक भी विस्तार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यहां एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म, बैक वाटर टूरिज्म के साथ अन्य कई अवसर हैं।
उन्होंने कहा कि गोवा के दावोलिम हवाईअड्डे विस्तार 2012 के मध्य तक पूरा किया जाएगा। एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का निर्माण अगले पांच सालों में किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications