एशिया में बाघ की संख्या 3 गुना बढ़ाई जा सकती है

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने पिछले साल नवम्बर में हुए एक सम्मेलन में 13 देशों द्वारा किए गए वादों का एक मूल्यांकन अध्ययन किया है। इन देशों ने 2022 तक अपने अभयारण्यों में बाघों की संख्या में दोगुणे की वृद्धि करने का वादा किया था।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के बयान के मुताबिक अध्ययन दल के प्रमुख वैज्ञानिक एरिक डिनेर्स्टिन ने कहा कि हमें केंद्रीय प्रजनन क्षेत्र में बाघों की हत्या पर पूरी तरह रोकथाम करनी होगी। इससे भी आगे हमें बाघ अभयारण्यों का क्षेत्र बढ़ाना होगा।

बाघों की संख्या 1990 में एक लाख थी, जो शिकार के कारण अभी घटकर 3,200 रह गई है। इनमें से अधिकतर बाघ एशिया के अलग-अलग छोटे-छोटे हिस्सों में सीमित हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि 20 प्रमुख अभयारण्यों में बाघों की संख्या 10,500 तक बढ़ाई जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+