जम्मू में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंत्री की कार पर हमला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब राथर कच्ची छावनी स्थित अपने पार्टी कार्यालय से निकल रहे थे उसी दौरान भाजपा कार्यकताओं ने उनकी कार को निशाना बनाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की कार को देखते ही उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक रुका नहीं और कुछ लोगों को धक्का लगा गया। इस वजह से कुछ कार्यकर्ता जख्मी हो गए।
राथर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेस से जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि कार्यकार्तओं ने मंत्री की कार से राज्य का झंडा भी खींच लिया।
गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए रवाना हुए एकता यात्रा के नेताओं का जम्मू में प्रवेश रोके को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications