पारदर्शी प्रशासन देना सरकार का लक्ष्य : मुंडा
देश के 62वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखण्ड की दूसरी राजधानी दुमका में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद मुंडा ने कहा, "हमारी सरकार राज्य में पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। पारदर्शी प्रशासन देने के क्रम में हमने राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति की है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "अगले चार सालों में हमारी सरकार का लक्ष्य सभी 32,615 गांवों में बिजली पहुंचाना है। राज्य अगले चार सालों में 4,000 मेगावाट बिजली का निर्यात करने में सक्षम हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "अगले तीन सालों में राज्य में निजी कम्पनियों द्वारा 12,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।"
मुख्यमंत्री ने बताया, "हमारी राज्य के सभी उपमंडलों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने की योजना है। अभी राज्य में 80 आईटीआई संचालित हो रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि राज्य में नवनिर्वाचित पंचायतों को ई नेटवर्किं ग से जोड़ा जाएगा।
झारखण्ड के राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूख ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राज्यपाल ने नक्सली खतरे को एक बड़ी चुनौती बताया।
राज्यपाल ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications