गुजरात में उत्साह से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सूरत, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात में 62वां गएतंत्र दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। राज्यपाल डा. कमला बेनीवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

समारोह में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य सचिव ए.के. ज्योति और राज्य के पुलिस प्रमुख मौजूद थे। राज्यपाल ने राज्य पुलिस सहित सुरक्षा बलों के जवानों की सलामी ली।

मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज कारनामे और जिमनास्टिक प्रस्तुतियां समारोह के अन्य आकर्षण रहे।

स्कूली छात्रों ने सूर्य वंदना प्रस्तुत की जबकि 23 झांकियों में विभिन्न सरकारी विभागों की उपलब्धियों को दर्शाया गया।

राज्य के विभिन्न जिलों की झांकियों में समृद्धि की झलक पेश की गई। राज्य सरकार ने पिछले पखवाड़े 1,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सूरत नगर निगम के लिए 100 करोड़ रुपये के विशेष अंशदान की घोषणा भी की जो 'स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना' के तहत कुल व्यय 400 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त के रूप में दी जाएगी।

इससे पहले मंगलवार को यहां आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में मोदी ने 'ग्राम स्वागत ऑनलाइन र्रिडेसल प्रोग्राम' शुरू करने की घोषणा भी की जो एक फरवरी से लागू होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+