जबलपुर में नहर टूटने से फसलों को भारी नुकसान
जानकारी के मुताबिक चरगवां इलाके में बरगी बांध पर बने नहर का तटबंध बुधवार को टूट गया। इस कारण नहर का पानी आस-पास के खेतों में भर गया है। नहर टूटने की खबर मिलते ही बरगी क्षेत्र की विधायक प्रतिभा सिंह (भारतीय जनता पार्टी) मौके पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।
प्रतिभा सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि नहर टूटने की आशंका पिछले कई दिनों से थी और इसकी जानकारी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को भी दे दी गई थी, मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसी का नतीजा है कि लगभग 700 एकड़ क्षेत्र में लहलहाती गेहूं की फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications