कर्नाटक के राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया
सफेद सूट और जेब में गुलाब रखकर समारोह में पहुंचे भारद्वाज ने परेड की सलामी ली। इस समारोह को देखने के लिए करीब 5,000 लोग एकत्रित हुए।
राज्यपाल द्वारा झंडा फहराए जाने के समय हेलीकाप्टर से हजारों फूल बरसाए गए।
परेड में सेना, नौसेना और वायु सेना के अलावा कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस, नेशनल कैडेट कार्प्स और स्काउट एण्ड गाइड्स के युवक युवतियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, कैबिनेट मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications