गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन (लीड-1)
समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो बाम्बांग युधोयोनो मुख्य अतिथि थे। इससे पहले वर्ष 1950 में भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो इस समारोह के मुख्य अतिथि बने थे।
परेड के दौरान देश की सेनाओं ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस, मुख्य युद्धक टैंक टी-90, ब्रहोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और आधुनिक हल्के विमान ध्रुव का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति पाटील ने 61वें घुड़सवार दल, यंत्र शाखा और सेना की आठ रेजीमेंटों के सैनिकों से सलामी ली।
इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी मौजूद रहीं।
राष्ट्रपति ने मेजर लायसराम ज्योतिन सिंह को देश में वीरता के सर्वोच्च पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया। ज्योतिन सिंह सेना के चिकित्सक थे। वह पिछले साल अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकियों से लड़ते समय शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications