बिहार में कई स्थानों पर नक्सलियों ने फहराया काला झंडा
पुलिस के अनुसार मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के 10 से ज्यादा स्थानों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने काला झंडा फहराया। इनमें कई सरकारी विद्यालय और सार्वजनिक भवन शामिल हैं। इसके अलावे गया जिले के शेरघाटी के जय प्रकाश चौक पर नक्सलियों ने जहां काला झंडा फहराया वहीं गणतंत्र दिवस के विरोध के पोस्टर भी चिपकाये।
पुलिस के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना के डुमरी क्षेत्र, लखीसराय के बसुआ में तथा जमुई के कई क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराये जाने की सूचना है।
इधर, राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा लगाए गए पोस्टर और काले झंडा को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों का यह कार्य उनकी हताशा का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications