बिहार विकास के पथ पर अग्रसर : देवानंद (लीड-1)
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बिजली, पानी, ऊर्जा और सड़क है। सरकार लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य के बड़ी-बड़ी नदियों पर मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत पुल-पुलियों का निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है।
पिछले पांच वर्षो में शिक्षा के क्षेत्र में राज्य ने काफी प्रगति की है। वर्ष 2005 में राज्य के जहां 12.5 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से दूर थे वहीं हाल में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य के मात्र 3.5 प्रतिशत ही बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच सके हैं। कुंवर ने कहा कि बालिका साइकिल योजना से लड़कियों में भी विद्यालय आने की ललक बढ़ी है। इस योजना को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत कार्य चलाये गए। सड़कों के निर्माण कार्य काफी तेज गति से किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राज्य ने काफी तेजी से तरक्की की है।
कुंवर ने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। तमन्ना है कि अगले कुछ वषरें में बिहार विकसित राज्य की कतार में खड़ा हो सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिहार को विकसित करने के लिए वे एकजुट हों।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत मंत्रिपरिषद के तमाम सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व कुंवर ने मैदान में परेड की सलामी ली।
राज्यपाल के संबोधन के बाद कई विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई, जिसमें बिहार के कला, संस्कृति और विकास को दर्शाया गया। गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications