बिहार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में 62वां गणतंत्र दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, यहां राज्य के राज्यपाल देवानंद कुंवर ने झंडोतोलन किया।
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत मंत्रिपरिषद के तमाम सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व कुंवर ने मैदान में परेड की सलामी ली।
गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications