भाजपा नेता अभी तक जम्मू के निकट होटल में बंद

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार देर रात राज्य भर में एकता यात्रा के सिलसिले में गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं को रिहा करने का आदेश दिया था। एकता यात्रा को राज्य के मुख्य द्वार लखनपुर में रोक दिया गया था। कार्यकर्ताओं या नेताओं को हालांकि बुधवार सुबह तक रिहा नहीं किया गया था।

अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखे संदेश में इसे सद्भावना पूर्ण कदम बताया और जेटली को फोन कर उन्हें श्रीनगर या जम्मू में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अनुरोध किया।

जेटली, स्वराज और अनंत कुमार रात भर जम्मू-पाठानकोट राजमार्ग पर स्थिति हॉलमार्क होटल में बंद रहे।

कार्यकर्ताओं को कठुआ पुलिस लाइन में बंद रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा करने से पहले उनके खिलाफ लगाए गए मामलों को हटाना होगा।

जिला स्तर के पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि उन्हें अब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को रिहा करने का आदेश नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जम्मू हवाई अड्डे से पंजाब के माधोपुर ले जाने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+