मिस्र के राष्ट्रपति के पुत्र परिवार के साथ ब्रिटेन रवाना
अमेरिका स्थित अरबी वेबसाइट अकबर अल अरब के मुताबिक गमाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ पश्चिमी काहिरा के हवाईअड्डे से मंगलवार को लंदन रवाना हुए।
काहिरा और मिस्र के अन्य शहरों में हिंसक आंदोलन के दौरान गमाल के ब्रिटेन जाने की यह खबर सामने आई है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि देश में 30 साल से जारी आपातकाल का अंत हो, राष्ट्रपति को दो कार्यकाल से ज्यादा समय पर पद पर रहने पर रोक लगे और आंतरिक मंत्री हबीब अल अदली को पद से हटाया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications