मास्को विस्फोट की जांच में मदद करेगा इंटरपोल
इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड के. नोबल ने कहा, "हमारे मास्को ब्यूरो और रूस के सभी जांच अधिकारियों को इस मामले की जांच में इंटरपोल का पूरा सहयोग मिलेगा।"
सोमवार को हवाईअड्डे के भीड़भाड़ वाले आगंतुक हाल में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था, इस विस्फोट में कम से कम 35 लोग मारे गए और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए।
नोबल ने कहा, "इंटरपोल ने कड़े शब्दों में इस हमले की भर्त्सना की है।"
इस विस्फोट में कई विदेशी नागरिक भी मारे गए थे। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति (एनएसी) के प्रवक्ता ने कहा कि हवाईअड्डे पर अपर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के कारण यह हमला संभव हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications