मेघालय में जीएनएलए का 1 सदस्य ढेर
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से एक विशेष अभियान दल ने ईस्ट गारो हिल्स जिला स्थित शिविर पर छापा मारा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजीव मेहता ने आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ में जीएनएलए का एक सदस्य मारा गया जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया।" मेहता ने बताया कि शिविर से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि जीएनएलए चैम्पियन आर. संगमा के नेतृत्व में मेघालय के पश्चिमी क्षेत्र में एक 'स्वायत्त गारोलैंड' के लिए संघर्ष कर रहा है। चैम्पियन पहले एक पुलिसकर्मी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications