बालीवुड कलाकारों ने गणतंत्र दिवस पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी
सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा उस आजादी का कोई मतलब नहीं, जिसमें गलती करने की आजादी न हो।
खान ने इस मौके पर प्रशंसकों से भ्रष्टाचार हटाने के लिए आवाज उठाने की भी अपील की और कहा, "हम सब भी इसके लिए जिम्मेवार हैं।"
विवेक ऑबेरॉय ने कहा कि हम एक राष्ट्र हैं और हमें एकजुट रहना चाहिए।
ऑबेरॉय ने कहा, "हमें जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए और वो परिवर्तन पहले खुद में करने चाहिएं, जो हम समाज में करना चाहते हैं।"
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने कहा कि ईश्वर हमारी भूमि को सहनशीलता, शांति और समृद्धि दे! और हम सब इसका सम्मान करें!
शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा कि आजादी या तो पूरी होती है या फिर नहीं होती है। अपने अधिकारों का इस्तेमाल कीजिए।
गायिका आशा भोषले ने कहा कि राजनीतिक स्थिति के कारण हमें गणतंत्र दिवस की खुशी को कम नहीं होने देना चाहिए।
अनुपम खेर ने अपने संदेश में लिखा कि हमें पता होना चाहिए कि हिंदुस्तानी होना हमारे जीवन की सबसे अच्छी बात है।
पूजा बेदी ने कहा कि देशभक्त होने का मतलब राजनीति और हिंसक गतिविधियों में कूद पड़ना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications