सुषमा ने उमर के 'निमंत्रण' का उड़ाया माखौल
श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने पर उमर सरकार ने सुषमा और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
हिरासत से रिहा किए जाने के बाद वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और अनंत कुमार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्वराज ने कहा, "हमें 12.40 बजे रिहा करने का आदेश दिया गया जबकि गणतंत्र दिवस के सरकारी समारोह सुबह 10 बजे समाप्त हो गए।"
उन्होंने कहा, "ऐसे में मुख्यमंत्री कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि जेल में बंद नेता गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत कर सकते हैं।"
लोकसभा में विपक्ष की नेता स्वराज ने दोहराया कि पार्टी उमर अब्दुल्ला को "श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए अपने साथ शामिल होने" का आह्वान करती है।
ज्ञात हो कि जम्मू सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जम्मू हवाई अड्डे पर दो दिन पहले हिरासत में ले लिया था और फिर उन्हें पंजाब के माधोपुर भेज दिया था। ये नेता पार्टी की योजना के तहत गणतंत्र दिवस के दिन श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराने के समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से पहुंचे थे।
जम्मू एवं कश्मीर सरकार को आशंका थी कि भाजपा के इस कार्यक्रम से कश्मीर घाटी में अशांति दोबारा फैल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications