गणतंत्र दिवस : परेड में नजर आई देश की धार्मिक विरासत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य बिहार और कर्नाटक की झांकियों में सूफी परम्परा और बिदरी शिल्प की झलक देखने को मिली जबकि परेड के दौरान गुजरात की झांकी में बौद्ध विरासत का नमूना नजर आया।
बौद्ध धार्मिक स्थलों के लिए चर्चित बिहार की झांकी में पटना के मनेर स्थित सूफी दरगाह को चित्रित किया गया। 17वीं शताब्दी में मख्दूम शाह दौलत द्वारा निर्मित इस दरगाह की झांकी के दौरान अमिर खुसरो के प्रसिद्ध सूफी गीत 'छाप तिलक सब छिनी रे' बज रहा था।
कर्नाटक की झांकी में बिदरी शिल्प की झलक देखने को मिली। इस कला को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों ने लाया था।
वहीं गुजरात का बौद्ध धर्म से बहुत अधिक जुड़ाव नहीं होने के बावदूज उसकी झांकियों में बौद्ध धर्म की झलक देखने को मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications