उत्तराखण्ड में गणतंत्र दिवस की धूम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी देहरादून के परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। यहां राज्यपाल माग्रेट अल्वा ने ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
उत्तराखण्ड की राज्यपाल माग्रेट अल्वा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि उत्तराखण्ड को एक निष्पक्ष, संवेदनशील, प्रगतिशील, धर्म निरपेक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दशा में हम अपना शत प्रतिशत योगदान करें।
मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखण्ड का निर्माण भी महान आंदोलन व शहादतों के परिणाम स्वरूप हुआ है। राज्य में आंदोलनकारियों को पूरा सम्मान देने के साथ ही उनके लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण, गौरा देवी कन्याधन योजना और नंदा देवी योजनाएं शुरू की गई हैं।
इसके अलावा राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों, स्कूल, कालेजों इत्यादि में झण्डारोहण, प्रभात फेरियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications