सोनवणे को जलाने की जांच होगी, मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात पीड़ित परिवार के लिए अन्य घोषणाएं भी की। इसके तहत परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सोनवणे की सेवानिवृत्ति की तिथि तक उनका वेतन, उनके दो बच्चों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी कोटे से आवासीय सुविधा शामिल है।
सोनवणे (44 वर्षीय) के शरीर पर किरासन तेल डालकर मंगलवार को तेल माफियाओं ने उन्हें नासिक जिले के मनमाड़ में जिंदा जला दिया था। उन्होंने वहां तेल में मिलावट की शिकायत पर छापा मारा था।
मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी पोपट शिंदे भी इस घटना में 60-65 फीसदी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसकी हालत गम्भीर है।
मुख्यमंत्री ने मृतक अधिकारी के परिवार को सांत्वना दी है।
इस बीच राजपत्रित अधिकारियों ने गुरुवार को सोनवणे की हत्या के खिलाफ दिनभर के हड़ताल की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications