विरोधी तत्वों को ललकारने के लिए थी एकता यात्रा : गडकरी
यहां पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद गडकरी ने संवाददताओं से कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना राजनीति थी। ध्वज फहराने में क्या राजनीति हो सकती है। यह राजनीति नहीं, बल्कि हमारा दायित्व है।"
उन्होंने कहा, "श्रीनगर की यात्रा कश्मीर में मौजूद भारत विरोधी तत्वों को ललकारने के लिए थी, क्योंकि पिछली गर्मियों में आंदोलन के दौरान कुछ नेताओं ने लाल चौक पर सरकार विरोधी नारे लगाए थे।"
गडकरी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस की गठबंधन सरकार द्वारा करवाई गई भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी 'दुर्भाग्यपूर्ण' है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने दबाव में आकर अलगाववादियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। इसीलिए भाजपा को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications