महाराष्ट्र में हर्षोउल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
राज्यपाल ने मध्य मुम्बई के दादर में आयोजित परेड में सुरक्षा बलों की सलामी ली। परेड में 200 से ज्यादा स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
प्रदेश के स्कूल, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
नासिक जिले के मालेगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वजारोहण किया गया। यहां मंगलवार को तेल माफियाओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जिंदा जला दिया था।
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया।
62 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शंकरनारायणन ने कहा कि महाराष्ट्र सामाजिक सुधार, स्वतंत्रता आंदोलन, विकास विचारधाराओं में सुधार जैसे सभी क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा, "सरकार ने मानव विकास सूचकांको के आधार पर सभी जिलों की स्थिति का आंकलन करने का निर्णय किया है और सरकार सभी जिलों की मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करने की योजना बना रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications