दुनिया भर में 17 लाख वाहन वापस लेगी टोयोटा
योजना के तहत कुल 16 मॉडलों को वापस लिया जाएगा। इन वाहनों का निर्माण मई 2000 से अक्टूबर 2008 के बीच हुआ है।
जापानी कम्पनियों द्वारा यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी वापसी है।
टोयोटा ने कहा कि ईंधन पाइप में खराबी की वजह से ईंधन के रिसाव की समस्या पैदा हो सकती है।
कुल 17 लाख वाहनों की वापसी में से 4.21 लाख वाहन उत्तर अमेरिका, यूरोप और अन्य बाजारों के होंगे।
कम्पनी के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि इन खामियों के कारण अबतक किसी तरह की दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications