हिंसा के बाद मिस्र के राष्ट्रपति के पुत्र ब्रिटेन रवाना (लीड-1)

अमेरिका स्थित अरबी वेबसाइट अकबर अल अरब के मुताबिक गमाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ पश्चिमी काहिरा के हवाईअड्डे से मंगलवार को लंदन रवाना हुए।

काहिरा और मिस्र के अन्य शहरों में हिंसक आंदोलन के दौरान गमाल के ब्रिटेन जाने की यह खबर सामने आई है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि देश में 30 साल से जारी आपातकाल का अंत हो, राष्ट्रपति को दो कार्यकाल से ज्यादा समय पर पद पर रहने पर रोक लगे और आंतरिक मंत्री हबीब अल अदली को पद से हटाया जाए।

ट्यूनीशिया में हुए विद्रोह से प्रभावित होकर मिस्र में विपक्षी दलों ने इंटरनेट पर एक अभियान शुरू किया था जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। ट्यूनीशिया में कई सप्ताह तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति जिना अल अबिदिन अली को इस माह की शुरूआत में पद छोड़ना पड़ा।

मिस्र के समाचार पत्र 'अल वफ्द' के मुताबिक मध्य काहिरा में हुई हिंसा में मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+