गणतंत्र दिवस परेड में हल्के लड़ाकू विमान का प्रदर्शन
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और नौसेना के लिए दो सीटों वाले लड़ाकू विमान का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है।
एलसीए 'तेजस' को विकसित करने के लिए पिछले 27 वर्षो से काम किया जा रहा था। इसकी वजह से विमान के निर्माण की लागत 3,000 फीसदी बढ़ गई। इसे भारतीय वायु सेना में दिसम्बर 2012 तक शामिल किए जाने की सम्भावना है।
शुरू में वर्ष 1983 में हल्के लड़ाकू विमान को विकसित करने के लिए 560 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था जो बाद में बढ़कर 17,269 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications