जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने कहा, कट्टरपंथियों को हराएं
समाचार पत्रों में दिए गए एक विज्ञापन में कहा गया, "गौरवपूर्व सम्प्रभुता के छह दशक पूरे होने पर जम्मू एवं कश्मीर देशवासियों को 62वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता है।"
इसमें कहा गया, "आइए सभी तरह के कट्टरवाद और शांति भंग करने का प्रयास करने वाले, घृणा फैलाने वाले लोगों को हराएं।"
सरकार ने यह विज्ञापन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा भारतीय जनता पार्टी के श्रीनगर में झंडा फहराने के निर्णय का सख्ती से विरोध किए जाने के बाद दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications