अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि को हटाने की मांग की
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत सुसान राइस ने एक बयान जारी कर कहा कि फाल्क, जो खुद एक अमेरिकी नागरिक हैं, की टिप्पणी इतना अप्रिय है कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस पद पर बने नहीं रहने नहीं दिया जा सकता है।
राइस ने कहा कि सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति द्वारा इसी तरह का आरोप लगाने पर कई प्रतिनिधि हॉल से बाहर निकल गए थे।
फाल्क फिलीस्तीनी क्षेत्र में मानवाधिकार की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक हैं। उन्होंने 11 जनवरी को एक ब्लॉग में लिखा कि 11 सितम्बर के हमले की आधिकारिक व्याख्या में विरोधाभाष है।
फाल्क अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर हैं और विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। चार साल पहले उन्होंने अरब को लेकर इजराइली नीति की समानता यहूदियों के बारे में नाजियों की नीति से की थी। उसके बाद से इजराइल ने उन पर देश में प्रवेश करने से पाबंदी लगा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications