जम्मू के नजदीक भाजपा के सभी नेता रिहा
जम्मू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। एक दिन पहले हिरासत में लिए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी नेताओं को बुधवार को रिहा कर दिया गया।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को कठुआ के एक होटल से रिहा किया गया। इन सभी को मंगलवार शाम से यहां रखा गया था।
होटल के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, "तिरंगा यात्रा समाप्त हो गया है क्योंकि इसे गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को समाप्त होना था।"
भाजपा नेता जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे, जहां वे पूरे घटनाक्रम के बारे में बताएंगे।
राज्य की उमर अब्दुला सरकार ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन से जुड़े सभी मामलों को वापस लेते हुए इन्हें रिहा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications