युधोयोनो के आगमन से दोहराया गया इतिहास
बुधवार सुबह राजपथ पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में पहुंचे युधोयोनो की आगवानी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की।
वर्ष 1950 में इंडोनेशिया के प्रसिद्ध नेता सुकर्णो इस समारोह के मुख्य अतिथि थे तब भारत में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने ध्वजारोहन किया था।
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रह चुके युधोयोनो वर्ष 2004 में इंडोनेशिया में पहली बार हुए प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव में देश के छठवे राष्ट्रपति चुने गए थे।
वर्ष 1999 में सेना से सेवानिवृत्त हुए युधोयोनो ने समारोह में आयोजित परेड का बारीकी से अवलोकन किया। उनके साथ उनकी पत्नी अनी बाम्बांग युधोयोनो भी मौजूद थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications