नक्सलियों से भारतीय लोकतंत्र को खतरा : राज्यपाल
गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल ने 20 मिनट के भाषण के दौरान कहा कि नक्सलियों ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों तक अपना विस्तार कर लिया है और भारतीय राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।
उन्होंने कहा, "बहादुर और साहसी लोग इन हिंसक ताकतों के खिलाफ लड़ रहे हैं और हमें उनकी चुनौतियों को काबू में करना होगा।"
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बस्तर क्षेत्र के मुख्यालय जगदलपुर में लालबाग मैदान में राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने नक्सलियों से निपटने का संकल्प लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications