एयरटेल विश्व कप, आईपीएल के साथ करेगी 3जी सेवा का विस्तार
एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. वेंकटेश ने आईएएनएस से कहा कि वह इन दो खेल आयोजनों के दौरान 3जी सेवा के सहारे अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
एयरटेल अगले तीन सालों तक भारत में होने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों (टेस्ट, एक दिवसीय और ट्वेंटी-20) का मुख्य प्रायोजक है।
विश्वकप भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तब, जबकि आईपीएल टी-20 श्रंखला अप्रैल-मई में होगा।
एयरटेल ने इसी सप्ताह कर्णाटक में अपनी 3जी सेवा शुरू की है। मार्च तक कम्पनी का देश के 40 शहरों में 3जी सेवा का विस्तार करने का इरादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications