सूखा से निपटने के लिए राष्ट्रीय योजना बने : राष्ट्रपति

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में पाटील ने कहा कि अगले 20 वर्षो में हमारी आबादी 148 करोड़ तक पहुंच जाएगी, खासकर अनाज, तिलहन और दलहन जैसे खाद्यान्नों के समेकित उत्पादन के लिए, राष्ट्रीय योजना बनाए जाने की जरूरत है और इसे कार्यान्वित किया जाना चाहिए। जहां तक संभव हो, प्रत्येक राज्य को, अपनी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार, अपनी जरूरत का खाद्यान्न उगाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे ढुलाई तथा भंडारण खर्च में कमी आएगी और खाद्यान्न की ढुलाई करने और संभालने में होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा तथा इससे खाद्यान्न के तेजी से वितरण में सहायता भी मिलेगी।

पाटील ने कहा कि अन्य सभी क्षेत्रों की तरह कृषि में भी, हमें पहले से कहीं ज्यादा नव-अन्वेषणों की जरूरत है। इस दशक को भारत में 'नव-अन्वेषण दशक' का नाम दिया गया है। हमारे वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के पास, उन्नत तकनीकी तथा देश में बड़े पैमाने पर प्रयोग के लिए किफायती, स्थान विशिष्ट के लिए उपयोगी और वहनीय, दोनों ही तरह के नव-अन्वेषणों पर कार्य करने का कौशल और क्षमता मौजूद है।

उन्होंने कहा कि नव-अन्वेषण सुलभता से प्राप्त हों, यह उनके व्यावहारिक इस्तेमाल का अभिन्न भाग है। तेज गति से बढ़ती हुई विश्व ज्ञान-अर्थव्यवस्था की स्थिति में, अनुसंधान की हमारी गति में तेजी लानी होगी। विज्ञान और तकनीकी के लिए ज्यादा धनराशि आबंटित की जानी चाहिए ताकि

ऐसे वैज्ञानिक विभिन्न विषयों में गहन अनुसंधान कर सकें।

पाटील ने कहा कि विकास और प्रगति के लिए, स्थिरता और सुरक्षा का माहौल जरूरी है। इस क्षेत्र में, हमारी पुलिस और आंतरिक सुरक्षा एजेंसियों का कार्य अति महत्वपूर्ण है, साथ ही अपने क्षेत्र में स्थिरता के लिए अपने पड़ोसियों के साथ तथा शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ हमारा सहयोग तथा बातचीत भी अति महवपूर्ण है। आतंकवाद मानव जाति की विकास यात्राा में सबसे बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों के समन्वित प्रयासों की अत्यधिक जरूरत है। आज विश्व कार्यकलापों में, भारत की छवि पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर है। अब जबकि भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में अपना पद संभाल रहा है, वह आतंकवाद के खिलाफ समन्वित और सामूहिक वैश्विक कार्रवाई करने के लिए, अपने प्रयासों को तेज करेगा तथा सभी वैश्विक मुद्दों पर गहन जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+