भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
भारत-नेपाल सीमा पर गणतंत्र दिवस पर इस बार हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमांत क्षेत्रों के जंगलों में गश्त की जा रही है। नेपाल को जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा वन क्षेत्र से होकर नेपाल जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा इकाईयों के जवान गश्त कर रहे है।
पूरे सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के जवान गश्त कर रहे हैं। खटीमा कोतवाल केएन आर्या ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा क्षेत्र पर एलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications