कर्ज के बोझ से दबे बुजुर्ग ने की आत्महत्या
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कर्ज के बोझ तले दबे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने राजधानी दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर इलाके में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक सतीश आनंद नाम के इस बुजुर्ग ने बैंक से भारी भरकम कर्ज लिए थे और वह उसे चुका पाने में परेशानियों का सामना कर रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद ने अपने मकान के चौथे माले से सुबह लगभग 10.30 बजे कूदकर अपनी जान दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications