रेल के ढुलाई राजस्व में 6़.27 प्रतिशत की वृद्घि
अप्रैल से सितंबर 2009 के दौरान नेट टन किलोमीटर 4297.2 करोड़ पर था, जो अप्रैल से सितंबर 2010 के दौरान 3.44 प्रतिशत की वृद्घि दर्शाते हुए 4445.1 करोड़ हो गया।
दिसम्बर 2010 के महीने के दौरान भारतीय रेल को माल ढुलाई से 5337.23 करोड़ रुपये की कुल कमाई अर्जित हुई, जिसमें 2061.37 करोड़ रुपये 3.689 करोड़ टन कोयले की ढुलाई, 787.82 करोड़ रुपये 1.062 करोड़ टन लौह अयस्क की ढुलाई, 448.73 करोड़ रुपये 79.7 लाख टन सीमेंट की ढुलाई, 339.69 करोड़ रुपये 36 लाख टन खाद्यान्न की ढुलाई, 292़17 करोड़ रुपये 33.8 लाख टन पेट्रोलियम एवं लुब्रिकेंट की ढुलाई, 299.80 करोड़ रुपये 27.8 लाख टन कच्चा लोहा व तैयार इस्पात की ढुलाई, 381.91 करोड़ रुपये 47.2 लाख टन उर्वरकों की ढुलाई, 86.05 करोड़ रुपये 11.2 लाख टन कच्ची सामग्री (लौह अयस्क को छोड़कर) की ढुलाई, 256.83 करोड़ रुपये 29.7 लाख टन कनटेनर सेवा से और 363.86 करोड़ रुपये 58.3 लाख टन अन्य सामानों की ढुलाई से प्राप्त हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications