नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद
रांची, 25 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के चतरा जिले में नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हंटरगंज थानाक्षेत्र के सोनपुर बिगहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी की और वहां से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 20 किलोग्राम जिलेटीन की छड़ियां बरामद की।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में व्यवधान डालने के लिए इन विस्फोटकों को रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications